डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

जौनपुर 03 फरवरी, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।


बैठक में जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर की गई सुरक्षात्मक कार्यवाही यथा जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग, जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर की मरम्मत, यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने रेस्टोरेशन कार्य आदि की समीक्षा की। सेंट पैट्रिक स्कूल से पंचहटिया तक पैचिंग कार्य, मड़ियाहॅू-भदोही मार्ग के निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में आने वाले समस्त अवरोधों के सन्दर्भ में कृत कार्यवाही की जाए।

पॉलिटेक्निक चौराहे पर सड़क टूटी होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि वाहनों की फिटनेस जॉच समय समय पर की जाय तथा वाहन चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए और सड़क सुरक्षा तथा यातायात जागरुकता के सम्बन्ध में आमजनमानस को जागरुक किया जाए।


इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां