डीएम की अध्यक्षता व जिला पुलिस प्रमुख की उपस्थिति में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील सदर के प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

            सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

          सदर निवासी नन्हकू द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उन्होंने अपने भाई का जमीन क्रय किया था तथा रजिस्ट्री हो जाने के पश्चात् भी अभी भी खतौनी में उनका भाई का नाम ही अंकित है जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

डीएम की अध्यक्षता व जिला पुलिस प्रमुख की उपस्थिति में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
           जिलाधिकारी के समक्ष विरेन्द्र द्वारा अवगत कराया गया कि उनका पुस्तैनी मकान क्षत्रिग्रस्त होकर गिर गया है जिसके स्थान पर नया निर्माण कार्य हो रहा है किन्तु इसमें गतिरोध उत्पन्न किया जा रहा है, जिसपर जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए गतिरोध को समाप्त कराने हेतु राजस्व और पुलिस की टीम को संयुक्त रुप से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

            जिलाधिकारी के समक्ष राजेंद्र प्रसाद ने अवगत कराया कि उनकी जमीन का दाखिल खारिज हो चुका है रियल टाइम खतौनी का प्रिंट न मिलने के कारण गांव चकबंदी में चला गया जिसके कारण उनका नाम दर्ज नहीं हो पा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त कराया कि उनकी समस्या का आज ही समाधान कर दिया जाएगा, जिसके क्रम में आज ही तहसील दिवस के दौरान समस्या का निस्तारण करते हुए उन्हें खतौनी उपलब्ध करा दी गयी।

           इसी प्रकार जिलाधिकारी के समक्ष राजस्व विभाग, भूमि विवाद, पथरगड्डी, पेंशन आदि से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर जितने भी पुराने वाद है उसका निस्तारण कराया जाए।
 
        जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान रोस्टर के अनुसार पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गांव में जायेंगी। वहा पर पंचायत भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता आदि द्वारा महिला से सम्बन्धित योजनाओं पर चर्चा, परिचर्चा करेंगी। इस दौरान अच्छा कार्य करने वाली कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। 
            मिशन शक्ति के तीन विषय है सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन विद्यालयों में इस पर चर्चा की जाए तथा महिलाओं से संबंधित जो भी योजनाएं हैं उनमें पत्रों का चयन कर उन्हें लाभान्वित अवश्य किया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि सुनिश्चित करें कि काम को संदर्भित न करें तुरंत निस्तारित करें, कोई भी पीड़ित व्यक्ति आता है तो उसकी समस्या का निस्तारण करें।
             पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि हम सब मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि कही पर भी महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानिया अथवा उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराया जाए।  


            सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष 54 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, मौके पर 07 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
         इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
           इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रामअक्षयबर चैहान की अध्यक्षता में तहसील केराकत में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसीप्रकार जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

  • Related Posts

    मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की: डा. आलोक यादव

    महासमिति परिवार का हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय: राकेश श्रीवास्तवहर अच्छे आयोजनों में महिलाओं को आगे अवश्य आना चाहिये: प्रीति गुप्ताधार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थिति होनी चाहिये: डा. विकास…

    बदलापुर महोत्सव 1, 2, 3 नवम्बर को प्रस्तावित

    भव्य तरीके से मनाया जायेगा बदलापुर महोत्सव – विधायक बदलापुर जौनपुर , —– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता व विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में सल्तनत बहादुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की: डा. आलोक यादव

    बदलापुर महोत्सव 1, 2, 3 नवम्बर को प्रस्तावित

    स्वदेशी सामानों से देश होगा विकसित: कृपाशंकर सिंह; पूर्व गृह राज्य मंत्री

    चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    डीएम व‌ एसपी द्वारा टी0डी0 इंटर कॉलेज, में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025 एवं जनपद स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टी.एल.एम.) प्रदर्शनी‌ में पहुंचकर किया छात्रों का उत्साहवर्धन

    शाहगंज पुलिस टीम ने 02 लोगों को किया गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में पटाखा व क्रय विक्रय का पैसा बरामद