डीएम के आदेश पर रोडवेज बस जेसीज चौराहे पर खड़ी होंगी और सवारी भरेंगी: ममता दूबे

डीएम के आदेश पर रोडवेज बस जेसीज चौराहे पर खड़ी होंगी और सवारी भरेंगी: ममता दूबे
एआरएम ने कहा— जिसको जो करना हो, वह कर सकता है
मैं किसी ऐरे—गैरे के प्रश्नों का उत्तर देने के लिये नहीं बैठी हूं

जौनपुर। जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने जेसीज चौराहे पर जौनपुर डिपो की दो बस लगाकर सवारी भरने का आदेश मुझे दिया है। बसें जेसीज चौराहे पर खड़ी होंगी। बीच सड़क पर खड़ी होकर सवारी भरेंगी। जब तक प्राइवेट वाहन का स्टैण्ड जेसीज चौराहे पर रहेगा तब तक परिवहन विभाग की बसें वहीं खड़ी होंगी और सवारी भरेंगी। जिसको जो कुछ करना हो, वह कर सकता है। मुझे तो जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जेसीज चौराहे पर डिपो की दो बस लगाकर सवारी भरने के लिये कहा गया है।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की जौनपुर शाखा पर तैनात उप प्रबन्धक ममता दूबे ने कही। यह बात उन्होंने किसी प्रेस वार्ता या अपने आफिस के बन्द कमरे में नहीं कहीं, बल्कि आये दिन जाम से जूझने वाले जेसीज चौराहे पर परिवहन विभाग के मनबढ़ चालक की लापरवाही से बस से कुचलकर मौत से बचे एक व्यक्ति द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब पर कहीं। इतना ही नहीं, उपरोक्त बातों के आदेश की कापी मांगे जाने पर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही यह भी कहा कि तुम कौन हो जिसे मैं कोई डॉक्यूमेंट दूं या उसके बारे में बताऊं? रोडवेज परिसर में बस खड़ी नहीं होती हैं और पूरी बसें जेसीज चौराहे पर खड़ी होकर जाम की स्थिति बनाये रखती हैं, जैसे सवाल पर उन्होंने तीव्र आवाज में जवाब देते हुये कहा कि मैं न कुछ बताऊंगी और न ही किसी आदेश की कापी दिखाऊंगी। तुम्हें जो कुछ करना हो, वह कर सकते हो और यहां से बाहर चले जाओ।
बताते चलें कि नगर के जेसीज चौराहे पर प्राइवेट बस स्टैण्ड कई दशक से बना हुआ है। वह भी सड़क के किनारे है। वहीं दूसरी ओर रोडवेज भी दशकों पुराना है लेकिन कभी भी इस प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और न ही रोडवेज बसों द्वारा जाम लगाये जाते रहे हैं। उनके कथनानुसार जनपद का प्रमुख चौराहा जेसीज पर जाम कराने में उप प्रबन्धक ममता दूबे का ही सह जान पड़ता है। इस बात को लेकर जेसीज चौराहा सहित जगह—जगह चर्चाएं भी की जा रही हैं जो जांच एवं कार्यवाही का विषय है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान