डीएम ने गो- आश्रय स्थल धर्मापुर का किया औचक निरीक्षण , जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश–

जौनपुर — जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा अस्थाई गो-आश्रय स्थल धर्मापुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि गर्मी के दृष्टिगत पशुओं को नियमित रूप से नहलाया जाए इसके साथ ही गोवंशों के हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनके खाने में हरा चारा, चोकर और पशु आहार की मात्रा बढ़ाई जाए, जिससे कि गोवंश स्वस्थ रहे।

जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल में एक चरनी (नाद) जिसकी ऊंचाई कम थी, उसे बढ़ाने के निर्देश दिए जिससे गोवंशों को भोजन के दौरान समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में गो आश्रयस्थल में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और वृक्षारोपण भी किया गया है।
उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं की नियमित रूप से जांच की जाए, इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाए केयरटेकर को निर्देशित किया कि गोवंशों का अच्छे से देखभाल किया जाए।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां