डीएम ने न्यायालय तहसील सदर तहसील का किया औचक निरीक्षण, खामियां देख जिम्मेदारों को दिया आवश्यक कड़े निर्देश

जौनपुर , – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा न्यायालय तहसीलदार सदर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने धारा 34 के पत्रावलियों का अवलोकन किया, जिसका मलिकान समय से न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त मलिकान योग्य पत्रावलियों को आज ही दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा तहसील में स्थित खतौनी कक्ष बंद पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार और तहसीलदार सदर को निर्देशित किया गया कि समय से खतौनी कक्ष तथा तहसील के समस्त कार्यालय खुलने चाहिए जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करने पड़े।


उन्होंने निर्देश दिया कि तहसील के साथ ही खतौनी कक्ष की साफ-सफाई तथा फरियादियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान खतौनी लेने आए मनोज कुमार और सोमारी देवी से जिलाधिकारी ने वार्ता की और उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त व्यक्तियों का खतौनी समय से उपलब्ध कराया जाये।


इस अवसर पर नायब तहसीलदार, नाजिर कलेक्ट्रेट सहित तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान