डीएम ने बक्शा विकास खंड के बशारतपुर गौशाला केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण, जिम्मेदारो को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश—-

जौनपुर– –जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा तहसील सदर के विकासखंड बक्सा के बशारतपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गो आश्रयस्थल में बोए गए नेपियर घास को देखा गया और निर्देशित किया गया कि जो जगह अभी भी खाली है वहां पर भी नेपियर घास लगाई जाए।

पिछले निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया था कि गोवंशों के लिए गौशाला में वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि उनके निर्देश के क्रम में गौशाला में पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था कर दी गई है जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई और समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त गौशालाओं में वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे गोवंश को स्वच्छ वायु मिले और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जितने भी गोवंश है उनको नियमित रूप से नहलाया जाए और पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की जांच करना सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी गोवंश की मृत्यु इलाज के अभाव में ना हो। उन्होंने गोआश्रय स्थल में नींबू और करौंदा के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश को गुड़ और नेपियर घास भी खिलाया।
जिलाधिकारी के द्वारा गौशाला में केयरटेकरों को अंगवस्त्रम और मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है इसी तरह गोवंशों की सेवा करें ।


इस अवसर पर तहसीलदार सौरभ कुमार, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान और केयर टेकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां