डॉ प्रदीप सिंह निर्विरोध बने उ० प्र० ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

डॉ प्रदीप सिंह निर्विरोध बने उ० प्र० ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

45 वर्षों में पहली बार ऐतिहासिक निर्विरोध प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सूर्यभानु राय प्रदेश उपाध्यक्ष, नागेंद्र प्रताप कुशवाहा प्रदेश महामंत्री, प्रशांत पोरवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अनिल कुमार यादव बने संगठन मंत्री

आठ सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने लिया शपथ

प्रदेश के 68 जनपदों ने किया अधिवेशन में प्रतिभाग

जौनपुर —- प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ लखनऊ का द्विवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन एवं प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सेठी ग्रैंड होटल ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में संपन्न हुआ। ऐतिहासिक रूप से 45 वर्षों के बाद वर्तमान अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप सिंह (जौनपुर) पहली बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष एवं नागेंद्र प्रताप कुशवाहा (लखनऊ) प्रदेश महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन के चुनाव अधिकारी सीताराम एवं अनिल कुमार बाजपेई संयुक्त रूप से रहे। आज उ० प्र० ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में पूरे प्रदेश के 68 जनपदों के जिला अध्यक्ष,जिला मंत्री एवं प्रांतीय प्रतिनिधियों ने सहभागिता किया। प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम सत्र में प्रांतीय महामंत्री नागेंद्र प्रताप कुशवाहा द्वारा विगत दो वर्षों में हुयी प्रदेश कार्यकारिणी की उपलब्धियों तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रशांत पोरवाल द्वारा आय व्यय का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा हर्ष ध्वनिमत के साथ पारित कर दिया गया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारियों की अंतिम ज्येष्ठता सूची के प्रकाशन एवं विभागीय डीपीसी कराने, पूर्व से चली आ रही वेतन विसंगति/ शैक्षणिक योग्यता संवर्धन एवं वाहन भत्ता से संबंधित तीन सूत्रीय मांगों पर पुनः आवश्यक रणनीति बनाने, सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बढ़ाने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा केंद्रीय एवं राज्य वित्त मे भुगतान हेतु गलत दबाव बनाने, मनरेगा की घोर विसंगतियों को खत्म कराने, विशेष ऑडिट आपत्ति के सम्यक निस्तारण, ग्राम पंचायतों के क्लस्टर आवंटन में धांधली, मध्य सत्र में स्थानांतरण, निलंबन, सेवा का स्थायीकरण,सचिवों के लिए आकस्मिक निधि की स्थापना,एसीपी/ वेतन वृद्धि/ सर्विस बुक का अपडेशन एवं समय से वेतन की प्राप्ति, नवागंतुक ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए समस्त योजनाओं हेतु विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता, ई ग्राम स्वराज में ऑनलाइन भुगतान में आ रही समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया तथा उनके निराकरण की मांग शासन एवं प्रशासन के समझ रखने की बात की गयी।
द्वितीय सत्र में केंद्रीय निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में प्रदेश कार्यकारिणी का समस्त पदों हेतु एकल नामांकन होने से निर्विरोध सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें डॉ प्रदीप सिंह जौनपुर प्रदेश अध्यक्ष, नागेंद्र प्रताप कुशवाहा लखनऊ प्रान्तीय महामंत्री, सूर्यभानु राय गाजीपुर प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रशांत पोरवाल इटावा प्रदेश कोषाध्यक्ष, जितेंद्र गंगवार बरेली प्रदेश मंत्री, नसीम खान अयोध्या संयुक्त मंत्री,अनिल कुमार यादव संगठन मंत्री एवं राघवेंद्र सिंह फतेहपुर प्रान्तीय संप्रेक्षक निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ कमल किशोर शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ द्वारा दिलायी गयी। शपथ ग्रहण के पश्चात पूरे प्रदेश के 68 जनपदों से आए पदाधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से विभूषित करते हुए सांगठनिक जयघोष के उद्घोष के साथ माहौल को खुशनुमा बना दिया। उ० प्र० ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान संघर्ष वर्ष में ग्राम पंचायत अधिकारियों की तीन सूत्रीय मांगों, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण को खत्म करने सहित विभिन्न विभागीय समस्याओं के निराकरण हेतु समर्पित भाव से हम लोग जनपद से प्रदेश तक लक्ष्य प्राप्त होने तक अनवरत संघर्ष करते रहेंगे। प्रादेशिक अधिवेशन में श्री राम गुप्ता, ओंकारनाथ दुबे, ललित शर्मा,दीवान सिंह, पीयूष दुबे,अभय शुक्ला, सुशील मलिक,अभिषेक यादव,पूरनचंद,मनोज दुबे, दीपक श्रीवास्तव, विवेक सिंह,सुनील कुमार,नितेश सिंह चंदेल, आमोद चौहान, पवन तिवारी,जितेंद्र मकराडिया, वीरेंद्र बड़ोदिया, गंगाराम गुप्ता, दिलीप सिंह,सुशील त्रिपाठी,लल्लन यादव, चंद्रशेखर सिंह,संदेश यादव, आशीष कुमार मिश्रा,अमरनाथ राय, यमुना प्रसाद,खुशबू पांडेय, अरुणेश पाल,क्षितिज चौधरी,कुलदीप राजपूत, महेंद्र सिंह, कपिल चौहान, आशीष सिंह पालीवाल, अनिल कुमार,ललित कुमार,विश्वमित्र, दिनेश कुमार सिंह,रणजीत सिंह, विजय भान यादव, प्रमोद शर्मा, संतोष दुबे,सत्यम यादव,विनय यादव,अजय मौर्या, अमर बहादुर यादव, रामलाल पाल, आदि सैकड़ों पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आर.डी.यादव द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां