दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पीड़ित परिवारजन के साथ, हरसंभव दी जाएगी मदद- राज्यमंत्री

*

जौनपुर – राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण  गिरीश चन्द्र यादव द्वारा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों के साथ गत 25 अगस्त 2025 को कोतवाली क्षेत्र में अतिवृष्टि तथा खंभे में विद्युत प्रवाह होने के कारण घटित हृदय विदारक घटना में मृतक शिवा, प्राची मिश्रा और समीर के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई तथा पीड़ित परिवारजन को सांत्वना दी गई।

           राज्यमंत्री जी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन प्रशासन पीड़ित परिवारजन के साथ है।   मुख्यमंत्री तथा प्रमुख सचिव गृह को घटना क्रम से अवगत करा दिया गया है तथा शासन के निर्देश के क्रम में नियमानुसार हरसंभव जो भी मदद दी जा सकेगी, दिलाई जाएगी।         

      

          उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद तथा हृदय को विचलित करने वाला है। घटना की जांच हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी स्थानीय निकाय अजय अम्बष्ट की अध्यक्षता में एसपी सिटी तथा अधीक्षण अभियंता विद्युत की संयुक्त त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

          इसके साथ ही  मंत्री  तथा जिलाधिकारी द्वारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा  मंत्री द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कहा गया कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए।

         इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां