नव वर्ष के पहले दिन चौकियां धाम में भक्तों का उमड़ा सैलाब


चौकियां धाम, जौनपुर। नये साल के पहले दिन मां शीतला चौकियां धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः काल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया गया। हवन—पूजन के साथ माता रानी के जयकारे से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं दूर—दराज से आये दर्शनार्थी माला, फूल, नारियल, चुनरी, प्रसाद आदि चढ़ावा लेकर नव वर्ष की शुरूआत करने के लिये भोर से ही माता रानी के दर्शन पूजन करने को कतार में लगे हुये थे। भक्तजन बारी—बारी से लाइन में खड़े होकर माता रानी के दर्शन—पूजन करते नज़र आये। वहीं मन्दिर के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं काली माता मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ दर्शन—पूजन करते नजर आयी। देखा गया कि देर शाम तक भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन करने के लिए उमड़ी रही।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न