नोडल अधिकारी ने पेयजल परियोजना कार्य का किया निरीक्षण



सिकरारा, जौनपुर। निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण/नोडल अधिकारी अंकित अग्रवाल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत फूलपुर में पेयजल परियोजना कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओवरहेड टैंक निर्माण, पंप हाउस, बाउंड्रीवॉल, सोलर पैनल, सोलर पंप आदि का निरीक्षण किया। योजना के समस्त कार्य पूर्ण एवं आराजी फूलपुर के सभी कनेक्शन से जलापूर्ति होती हुई पायी गयी।

निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने स्वयं नल खोलकर जलापूर्ति का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम समूह की महिलाओं ने नोडल अधिकारी के समक्ष पानी की गुणवत्ता की जांच भी की।

उन्होंने ग्रामवासियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए हर घर नल से जल योजना के तहत जल कनेक्शन के बारे में जानकारी लिया।

आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं आदि के बारे में भी जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देशित दिया। इस दौरान उन्होंने टेक्निकल ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षुओं तथा योजना से लाभान्वित लाभार्थियों से संवाद किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, एक्सईएन जल जीवन मिशन ग्रामीण, बीडीओ सिकरारा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Oplus_0

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न