पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग महिला/पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन


जौनपुर –  क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग महिला/पुरूष की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वाराणसी मण्डल की टीम प्रतिभाग करेगी।


         खेल निदेशालय से प्राप्त निर्देश के क्रम में अपने मण्डल से सम्बन्धित जनपद के खिलाड़ी सीधे मण्डल स्तर पर आयोजित चयन परीक्षण में प्रतिभाग करेंगे। वाराणसी मण्डल के बैडमिण्टन महिला/पुरूष का चयन परीक्षण 08 सितम्बर 2025, जिम्नास्टिक महिला/पुरूष- 11 सितम्बर, कबड्डी पुरूष एवं टेबल-टेनिस पुरूष/महिला 12 सितम्बर, क्रिकेट पुरूष- 16 सितम्बर, वाॅलीबाल महिला- 19 सितम्बर, एथलेटिक्स महिला/पुरूष एवं वाॅलीबाल पुरूष- 20 सितम्बर, बाॅक्सिंग पुरूष- 30 सितम्बर, कुश्ती पुरूष- 04 अक्टूबर, कबड्डी महिला- 08 अक्टूबर, जूडो महिला/पुरूष- 15 अक्टूबर, फुटबाल महिला- 16 अक्टूबर एवं फुटबाल पुरूष का 17 अक्टूबर, 2025 को डाॅ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जायेगा।
          जनपद के इच्छुक प्रतिभागी सीधे मण्डलीय चयन परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, जौनपुर या क्षेत्रीय खेल कार्यालय, वाराणसी में सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान