पति ने पत्नी के बीच लबे रोड हुई मारपीट में पत्नी को आयी चोट


जफराबाद।स्थानीय रेलवे स्टेशन के अहमदपुर पड़ाव ऑटो स्टैंड पर बुधवार को पति पत्नी के बीच जमकर हुई मारपीट में पत्नी घायल हो गयी।महिला के चाचा व अन्य लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ।उसके बाद दोनों घर गए।
सिकरारा थाना क्षेत्र के पकड़ी ब्लॉक के पास एक गांव के निवासी पति पत्नी मुम्बई में रहते है।पति मुंबई में ऑटोरिक्शा चलाता है।पत्नी का मायका जफराबाद के हौज गांव में है।मुम्बई में पति का किसी महिला से प्रेम सम्बन्ध हो गया था।उसी को लेकर दोनों में आये दिन झगड़ा व मारपीट होती रहती थी।कई बार वहां पर मामला पुलिस के पास भी गया।पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवा दिया था।उसके बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा था।पत्नी के काफी विरोध के बाद वह पत्नी को गोदान एक्सप्रेस से लिवाकर आ रहा था एक बार फिर ट्रेन में उसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।स्टेशन पर महिला के चाचा भी उतारने आये थे।दोनो ऑटो रिक्शा पकड़ने प्लेटफॉर्म पे आये थे।तभी दोनो में झगड़ा हुआ और मारपीट होने लगी।लोगों ने मामला शांत कराया।उसके बाद महिला के चाचा उन्हें उसके घर लिवा गए।चाचा ने बताया कि रविवार को मामले मव रिश्तदारों को बुलवाकर पंचायत होगी।

  • Related Posts

    नई तकनीक अपनाकर खेती करें किसान, बढ़ेगी आय और समृद्धि : जिलाधिकारी

    जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर…

    Continue reading
    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाए

    जौनपुर – जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता वाली में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नई तकनीक अपनाकर खेती करें किसान, बढ़ेगी आय और समृद्धि : जिलाधिकारी

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाए

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 20 नवंबर को आएंगी जौनपुर, करेंगी महिला जनसुनवाई

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं या छूटे हुए लोगों को वोटर बनने हेतु किया गया जागरूक

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाएजौनपुर 18 नवम्बर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-