पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल


जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पतौरा गांव में दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दबंग लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे और वहां मौजूद महिला के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला और उसकी बहू के साथ भी गाली-गलौज की गई। आरोप है कि दबंगों ने मौके पर जमकर उत्पात मचाया, जिससे गांव में दहशत फैल गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत केराकत थाना में की है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस अभी तक केवल जांच के नाम पर औपचारिकता निभा रही है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी