पत्रकारों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही प्रदर्शनी की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की

जौनपुर – आज कलेक्ट्रेट मे पत्रकारों द्वारा शहर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही प्रदर्शनी में तमाम अनियमिताओं की जनहित में त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई संपादित करने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया, उन्होंने पूरी स्थिति से अवगत होकर बताया कि इसके नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी( वि0 एवं रा0) है, जिस पर पत्रकारों द्वारा एडीएम वित्त राजस्व संपर्क करना चाहा गया लेकिन उनके कार्यालय पर पहुंचने पर बताया गया कि वह शासकीय कार्य हेतु माननीय हाईकोर्ट इलाहाबाद गए हैं ऐसी स्थिति में उनसे संपर्क कर संपूर्ण स्थिति को जनहित में अवगत कराया जाएगा । ज्ञापन देने वाले पत्रकारों में प्रमुख रूप से जौनपुर प्रेस क्लब के महामंत्री शंभू सिंह, जौनपुर संपादक मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेशकांत पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र कुमार मिश्रा विराट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पूर्व महामंत्री कुवर दीपक सिंह,जुबेर अहमद, बृजेश मिश्रा,अजय सिंह, अभिषेक तिवारी, सरस सिंह ,शिवाश सिह,सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान