पी0डी0 ए0 एकता से ही बचेगा संविधान और आरक्षण: श्यामलाल पाल, सपा,प्रदेश अध्यक्ष


——————————- —————————- जौनपुर:– बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए जन पंचायत एवं महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन श्रीराम जानकी मंदिर के समीप यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहीं संगीता यादव द्वारा किया गया।


बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहकि पूरे देश में भाजपा सरकार में शोषितों, वंचितों, दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के अधिकार रोज़गार आरक्षण और संविधान की लड़ाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी लड़ रहे हैं।


इस लड़ाई में पीडीए समाज की एकता और जागरूकता आवश्यक है।पीडीए समाज का आवाहन करते हैं कि संविधान, आरक्षण और युवाओं के भविष्य के लिए रोजगार बचाने और मंहगाई पर नियंत्रण करने के लिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें।


कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, प्रो. लक्ष्मण यादव, विधायक लकी यादव, विधायक डॉ0 रागिनी सोनकर, श्रीमती चमन आरा, श्रीमती अनीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० अवधनाथ पाल, दीपचंद राम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्यामनारायण बिंद ने संबोधित किया।


कार्यक्रम से पूर्व पीडीए जन पंचायत की आयोजक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहीं श्रीमती संगीता यादव ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि गणों का बुके व अंगवस्त्रम के माध्यम से सम्मान किया।


कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों आम जनता विशेष रूप से महिलाओं की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामाभिलाष यादव ने गीत के माध्यम से पीडीए एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने तथा संचालन ज़िला महासचिव एवं प्रदेश सचिव ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमति श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव संतलाल वर्मा, हिसामुद्दीन शाह, राजन यादव, महेंद्र प्रताप यादव,
राघवेंद्र यादव, श्यामबहादुर पाल, गुलाब यादव, भानुप्रताप मौर्य, राघवेंद्र यादव, राममनोरथ यादव गाटर, रमापति यादव, महेंद्र यादव नैपाल, कुंवर ज्योतिरादित्य, निज़ामुद्दीन अंसारी, राजेंद्र यादव टाइगर, राहुल त्रिपाठी, दिलीप प्रजापति, राकेश अहीर, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, विकास यादव, रामजतन यादव, अशोक निषाद, शूद्र लालप्रताप यादव, अमित यादव, उमाशंकर पाल, संजय यादव, प्रेमशंकर यादव, आलोक त्रिपाठी लकी, संजय गौतम, रमाकांत यादव, गुड्डू सोनकर, अशोक नायक, ऋषि यादव, सुक्खूराम यादव, अजय यादव, रमेश मौर्य, दिनेश यादव फौजी, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, समरबहादुर यादव एडवोकेट, प्रदीप यादव, विवेक यादव, नीतू शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राम अकबाल यादव, कमलेश यादव, प्रवीण निषाद, धीरज बिंद, अनुज दुबे सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां