पूविवि के छह विभागों के 10 छात्रों ने गेट में पायी सफलता


सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का परचम लहराया है। प्रतिष्ठित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2025 के परिणामों में विश्वविद्यालय के छह विभागों से 10 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।
पूविवि के रज्जू भइया संस्थान के भौतिकी विभाग से वकील कुमार, अवनीश उपाध्याय, प्रवीण प्रजापति, भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग से सोनल शुक्ल, बायोटेक्नोलॉजी विभाग से आराधना मिश्र, अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग से उजमा खान, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग से कनक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से अंबरीष कनौजिया, अमन यादव व राहुल ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है।
बताते चलें कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने किया। यह परीक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, वाणिज्य और मानविकी विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। इसकी योग्यता के आधार पर छात्रों को देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश और वित्तीय सहायता मिलती है। साथ ही विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के बेहतरीन अवसर भी खुलते हैं।
पूविवि की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और छात्रों की मेहनत का यह परिणाम है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। साथ ही उनके मार्गदर्शन में योगदान देने वाले शिक्षकों को बधाई देती हूं।” यह सफलता पूविवि के शिक्षा की उच्च गुणवत्ता और छात्रों की लगनशीलता को दर्शाती है। यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगी।
005

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां