प्रदेश शासन,जनपद न्यायालय व डीएम के निर्देश पर जिला जेल में योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन —

जौनपुर—–जनपद न्यायालय कारागार मुख्यालय लखनऊ एवं जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार जिला कारागार में 15 जून, 2025 से 21 जून 2025 तक साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया गया।
21 जून, 2025 को शिविर के अन्तिम दिवस एवं 11वें ’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कारागार में प्रातः समय 06ः15 बजे से 08ः00 बजे तक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


योगाचार्य वैद्यराज हरिदास व योग प्रशिक्षक नित्यानन्द पाण्डेय द्वारा कारागार के अधिकारियो/कर्मचारियों एवं बन्दियों को योगासन व विभिन्न प्रकार के प्राणायाम करवाये गये और बन्दियों को योग के माध्यम से नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास का महत्व भी बताया गया।
उक्त अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर, चीफ एल०ए०डी०सी०एस० अनिल कुमार सिंह, एल०ए०डी०सी०एस० सदस्य डा० दिलीप कुमार सिंह, अनुराग चौधरी, प्रकाश तिवारी व न्यायालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार, जेलर अजय कुमार, उप कारापाल धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष चन्द्र पाण्डेय, नन्द किशोर, श्रीमती सुषमा शुक्ला एवं प्रधान सहायक खलीक अहमद, शिक्षाध्यापक प्रदीप कुमार अस्थाना सहित कारागार के अन्य कर्मचारियों द्वारा भी योग कार्यक्रम में भाग लिया गया।
जेल अधीक्षक द्वारा आगन्तुक अतिथियों को धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम का समापन कराया गया।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान