बन्द विद्यालय में घुसकर अराजक तत्वों ने की तोड़—फोड़


चौकियां धाम, जौनपुर – नगर के लाइन बाजार थाना अन्तर्गत रामदासपुर नेवादा स्थित प्राथमिक विद्यालय में अराजक तत्वों ने रविवार व सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा अवकाश के दिन किसी समय घुसकर विद्यालय की सम्पत्ति को तोड़—फोड़ करकके क्षतिग्रस्त कर दिया।

मंगलवार को विद्यालय खुलने पर प्रधानाध्यापक राकेश जायसवाल विद्यालय पहुंचे तो क्षतिग्रस्त सामानों को देखकर दंग रह गये। शीतला चौकियां पुलिस चौकी पर तहरीर दिया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।

इस बाबत पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक राकेश जायसवाल ने बताया कि रविवार व सोमवार को अवकाश होने के चलते विद्यालय बन्द था।

अनुमान है कि उसी दौरान अराजक तत्वों ने विद्यालय प्रांगण में घुसकर विद्यालय के पंखे को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाटर कूलर की टोटी को तोड़ते हुये दिव्यांग शौचालय के बर्तन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मौके पर शराब की खाली बोतलें, प्लास्टिक, गिलास आदि बिखरे मिले जिसे साफ कराया गया। इस बाबत पूछे जाने पर चौकी प्रभारी ईश चन्द्र यादव ने बताया कि छानबीन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    जौनपुर- जिले के बरसठी ब्लॉक के सरसरा गांव में बुधवार को धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय गौरव का एक नया अध्याय शुरू हुआ, जब शिव…

    Continue reading
    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार- डा. प्रमोद कुमार सिंह जौनपुर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जनता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    रोटरी क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली

    पति ने पत्नी के बीच लबे रोड हुई मारपीट में पत्नी को आयी चोट

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन