बिना मान्यता के हाइस्कूल व इंटर की कक्षाओं का संचालन करने वाले स्कूलों पर की जाएगी कार्यवाही


जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक स्कूलों द्वारा बिना मान्यता के संचालित की जा रही कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओ को लेकर अब कार्यवाही की जाएगी।इन विद्यालयों की जांच में अब खण्ड शिक्षा अधिकारी को भी शामिल कर लिया गया है।


खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि एक जुलाई से ऐसे पूर्व माध्यमिक स्कूलों को चिन्हित किया जाएगा जो बिना मान्यता के ही कहीं अन्य से अटैचमेन्ट कर कक्षा 9 से 12 कक्षाओं का संचालन अपने यहां पर करते है।जब कि उनका रजिस्ट्रेशन कहीं अन्यत्र होता है। उसके बाद ऐसे डमी स्कूलों पर कार्यवाई की जायेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता की ओर से ऐसे अवैध और डमी स्कूलों की जांच के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में बीएसए और खण्ड शिक्षा अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम गठन करने का निर्देश दिया है।

शासन के इस आदेश से ऐसे डमी माध्यमिक स्कूलों को चलाने वाले प्रबन्धकों में खलबली मची हुई है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न