बी.आर.सी.सिरकोनी पर दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु नोडल टीचर के समावेशी प्रशिक्षण का हुआ प्रारंभ।

जौनपुर – ब्लॉक संसाधन केंद्र ( बीआरसी) सिरकोनी पर समेकित/ समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण उनके उत्थान तथा उपस्थिति/ठहराव हेतु सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह के द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण तथा पूजन करके समावेशी प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया । विशेष शिक्षक प्रमोद कुमार दुबे राम मनोहर भारती शक्ति सिंह तथा संदर्भ दाता / ट्रेनर विक्रांत सिंह (प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सिरकोनी) के द्वारा सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान कराया गया । विभिन्न विद्यालयों से आए हुए नोडल टीचर प्रशिक्षण के प्रथम मॉड्यूल के दिन प्रशिक्षण में प्रतिभाग किये। विभिन्न विद्यालयों से आए हुए नोडल शिक्षकों को संदर्भ दाता विक्रांत सिंह द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन तथा बुनियादी साक्षरता मे सपोर्ट हेतु अपने विचारों को प्रशिक्षण के दौरान रखा| खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागी नोडल शिक्षकों से अपील किया कि प्रत्येक विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों को विद्यालय की मुख्य धारा से जोड़ें तथा विद्यालय पर उनकी उपस्थिति एवं ठहराव पर आवश्यक कार्य करें। अंत में संदर्भदाता विक्रांत सिंह के द्वारा होम बेस्ड एजुकेशन , समर्थ मोबाइल एप तथा दिव्यांग जनों की शिक्षा मे सूचना संप्रेषण तकनीकी पर विशेष रूप से फोकस करते हुए आज का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण आज दिनांक 16/12/2024 से अनवरत 5 दिन तक प्रशिक्षण संचालित किया जायेगा। प्रशिक्षण का समापन दिनांक 20/12/2024 को होगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां