भुवालापट्टी के लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाईजनप्रतिनिधि कुम्भकर्णी निद्रा में लीन, जनता परेशान


जौनपुर। सरकार जहां सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कर रही है, वहीं नगर पालिका परिषद जौनपुर के गंगा पट्टी वार्ड के भुवालापट्टी मोहल्ले में सड़क को लेकर मोहल्लेवासियों ने विरोध का एक अलग तरीका अपनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क बराबर कचरा व पानी डूबा हुआ है जिससे लोग हमेशा परेशान है। इस सड़क की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर ही धान के पौधे रोपते हुये जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया है। सड़क पर धान रोपने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस सड़क पर लोगों ने धान की रोपाई कर विरोध जताया है, वह सड़क मोहल्ले में जाने का मुख्य मार्ग है। सड़क के अगल-बगल दोनों तरफ अधिक आबादी है जहां बरसात होते ही सड़क पानी व कचरा में डूब जाता है जिससे मोहल्लेवासियों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो यहां बाइक से आने जाने वाले लोग भी गिरकर घायल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा तकलीफ स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। सड़क की हालत ऐसी हो गयी है कि उस पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि कई वर्षों से यह सड़क खराब है। स्थानीय सभी जनप्रतिनिधियों से बार-बार कहने के बावजूद भी आज तक उनके द्वारा इस सड़क को ठीक नहीं कराया गया।
001

  • Related Posts

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य जौनपुर, 17 अप्रैल 2026 (सू०वि०)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के. सिंह ने बताया…

    Continue reading
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    जौनपुर– जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007, उ०प्र० नियमावली 2014 एवं उ०प्र०…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    मेडिकल कालेज, जौनपुर में छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित