
जौनपुर:भारत के मध्यमवर्गीय परिवारों के जज़्बातों को बड़ी खूबसूरती से दिखाता है, जहां सपने धीरे-धीरे पनपते हैं, और जिम्मेदारियां खामोशी से बढ़ती हैं। बल्कि प्यार, उम्मीद और उस सपने का जश्न भी मनाता है, जिसे देश का हर मध्यवर्गीय परिवार अपने दिल में संजोता है शो की कहानी लक्ष्मी (मानसी जोशी रॉय) और श्रीनिवास (राजेंद्र चावला) के सफर को दिखाती है, जिन्होंने पैंतीस साल किराए के घर में बिताए हैं और अब भी अपने खुद के घर का सपना संजोए हुए हैं। सोनू निगम कहते हैं, जी टीवी के शो “लक्ष्मी निवास” के लिए गाना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा अपना अनुभव बताते हुए मैं अक्सर ऐसा नहीं कहता, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसी रचना मिल जाती है। बहुत सरल, साफ और सच्चा जो हर किसी के दिल में एक खास जगह बना लेती है








