माउण्ट लिट्रा जी स्कूल में ‘मीट द हीरोज’ सेशन आयोजित


भारतीय सेना के जांबाज वीरों का किया गया स्वागत

जौनपुर– माउण्ट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन एक विशेष आयोजन ‘Meet the Heroes’ के तहत भारतीय सेना के जांबाज़ वीरों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मेजर गुरतेज सिंह, मेजर संदीप गुरूंग तथा सूबेदार फिलीस टोप्पो ने शिरकत करके विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद किया।
सैनिकों ने छात्रों को युद्धकालीन अनुभवों, सुरक्षा रणनीतियों, आत्मरक्षा की तकनीकों और राष्ट्र सेवा के महत्व पर सजीव उदाहरणों के साथ मार्गदर्शन दिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछे जिनका उत्तर अधिकारियों ने अत्यंत प्रेरणादायक और सहज अंदाज़ में दिया। हर उत्तर ने छात्रों में साहस, देशभक्ति और आत्मविश्वास का संचार किया।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक विख्यात सिंह, प्रधानाचार्य श्वैता मिश्रा, संरक्षक दिनेश सिंह ने वीर सैनिकों को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। यह अविस्मरणीय मुलाकात विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा की स्रोत बनी और उनके मन में देशभक्ति व सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ कर गई। इस अवसर स्टाफ के तमाम सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह