मिशन शक्ति-05 के तहत जौनपुर में महिला पुलिस का जागरूकता अभियान

महिलाओं व छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी

जौनपुर

जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति-05 अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, बाजारों, चौराहों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों को सख्त हिदायत भी दी जा रही है।

मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और महिलाओं को उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के महत्व को समझाते हुए उन्हें निर्भीक होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई, जिनमें महिला पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। महिला पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच–बैड टच, घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनी प्रावधान, साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि जनपद के प्रत्येक थाने पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र कार्यरत हैं, जहां महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श, शिकायत निस्तारण और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

महिला पुलिस की इस पहल से उपस्थित महिलाओं व छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्होंने अभियान की सराहना की।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान