राजकीय आई०टी०आई० में 21 जनवरी 2025 को रोजगार मेला का आयोजन 


जौनपुर 20 जनवरी, 2025 (सू0वि0)-  शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० के निर्देश के कम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस जौनपुर में 21 जनवरी 2025 को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनी, भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड वाराणसी, एस0के0 इलेक्ट्रानिक, नवरना भारत प्रा0लि0, जेपटो रिडर नोयडा के द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर, सेल आफिसर एवं जेप्टो रिडर आदि पदों पर भर्ती करेंगी, रोजगार मेले में प्रतिभागी अभ्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता :- हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी० आई० एवं स्नातक उत्तीर्ण एवं आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को भर्ती करेंगी। रोजगार मेलें में अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
               जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई०डी०प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए, रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। उक्त पोर्टल के माध्यम से नर्सिंग में डिप्लोमाधारी एवं वैध पासपोर्ट धारक पुरुष एवं महिलाएँ इजरायल, जर्मनी व जापान के लिए पंजीकरण कर नर्सिंग कैरियर गिवर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है।
  पंजीकरण हेतु वेब पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है, अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह