राज्य मंत्री की अध्यक्षता में नगर पालिका, डूडा पर्यटन विभाग समेत कई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई संपन्न जिम्मेदारों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर – राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका, डूडा, जल निगम, पर्यटन विभाग, एसटीपी, सिवरेज, लोक निर्माण विभाग, गैस पाइप लाइन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।


बैठक में राज्यमंत्री के द्वारा जल निगम विभाग के द्वारा बनाई जा रही सड़कों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि शीघ्र ही सभी सड़के रिस्टोर कर दी जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जल निगम शहरी सचिन सिंह से घरो के पाइप कनेक्शन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। राज्यमंत्री के द्वारा निर्देशित किया गया कि जल निगम विभाग के द्वारा कार्य को पूर्ण कराए जाने के उपरांत ही अन्य कार्यदाई संस्था /विभाग के द्वारा सड़के बनाई जाए जिससे उन्हें दोबारा खोदना न पड़े। शकरमंडी के पास नवनिर्मित सड़क खोदे जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही राज्यमंत्री के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना अनुमति के कोई भी सड़क खोदी न जाए, इसके लिए एक योजना बनाई जाए जिससे कि बार-बार सड़के खोदे जाने की समस्या उत्पन्न न हो।


राज्यमंत्री के द्वारा इंडियन ऑयल कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि उनके द्वारा जनपद में क्या कार्य कराए जाने हैं इसका एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दे। उन्होंने मियापुर, हुसैनाबाद, रामनगर भडसरा, मतापुर की सड़कों का प्रस्ताव दिए जाने के निर्देश प्रभारी अधिकारी डूडा को दिया गया।


राज्यमंत्री के द्वारा निर्देश दिया गया कि कोई भी सड़क कहीं पर भी टूटी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए समुचित प्रयास किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने माँ शीतला चौकिया धाम के सुंदरीकरण कार्य की विस्तृत समीक्षा की और उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पूर्ण होने के बाद मंदिर की प्रतिष्ठा और भी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। राज्यमंत्री के समक्ष कार्यदाई संस्था के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई, जिस पर मा. मंत्री जी के द्वारा रिवाइज एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के द्वारा राज्यमंत्री को आश्वस्त कराया गया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावो का शत-प्रतिशत पालन कराते हुए अवगत उन्हें कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, पर्यटन सूचना अधिकारी मीनाक्षी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां