रामजी जायसवाल बनाये गये राष्ट्रीय प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष


अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने दी जिम्मेदारी
जौनपुर, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के लोगों ने दी बधाई
जौनपुर। समाज के लिये सदैव आवाज उठाने वाले रामजी जायसवाल को अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी दे दिया। यह मनोनयन महासभा के मुख्य संरक्षक बालेश्वर दयाल जायसवाल, वरिष्ठ संरक्षक पन्ना लाल जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक किशोर जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक रविन्द्र जायसवाल, मुख्य राष्ट्रीय प्रभारी पूरनचन्द झरवाल के अनुमोदन पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल गुजरात ने किया है। इसकी जानकारी होने पर जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के अलावा देश के तमाम प्रदेशों के स्वजातीय बंधुओं ने श्री जायसवाल को बधाई दिया। साथ ही महासभा हाईकमान के इस निर्णय की सराहना भी किया। बता दें कि श्री जायसवाल उत्तर प्रदेश के जौनपुर नगर के मूल निवासी हैं जो राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे के समूह सम्पादक हैं और पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में रहकर समाज के दबे—कुचले लोगों की आवाज को बुलन्द कर रहे हैं। बता दें कि श्री जायसवाल सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां