राष्ट्रीय लोक अदालत में सुगमता से निस्तारित होंगे लम्बित मामले: सुशील मिश्र


जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के निर्देशानुसार वर्ष 2025 के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद में 10 मई को सुनिश्चित किया गया है जिसके क्रम में एमबी एक्ट के अंतर्गत किए गये लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

उक्त के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत व्यापक प्रचार प्रसार के लिये जनपद के सभी पीआरबी डायल 112 व यातायात की तरफ से लाउड हेलर से इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

साथ ही जन सामान्य से अपील की जा रही कि जिन लोगों का एमबी एक्ट के अंतर्गत ऑनलाइन चालान पूर्व से लंबित चल रहा है, वे 10 मई को जौनपुर न्यायालय में आयोजित होने वाली लोक अदालत में पहुंचकर अपने प्रकरण को सुगमतापूर्वक निस्तारण करायें।

इस आशय की जानकारी यातायात उपनिरीक्षक सुशील मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां