रोजगार मेले‘‘ में 126 को मिली नौकरी

जौनपुर – जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वाधान में मिशन रोजगार अभियान के अन्तर्गत निजी नियोजकों के सहयोग से 28 अगस्त 2024 को ‘रोजगार मेला‘ का आयोजन खण्ड विकास कार्यालय बक्शा जौनपुर में किया गया, तथा रोजगार मेला का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी बक्शा के द्वारा किया गया एवं मेले में उपस्थित विभिन्न कम्पनियों में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की संख्या-370 रही, कुल 126 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किये, इस अवसर जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन रोजगार अभियान‘ के तहत इस मेले का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने अपनी योग्यता व क्षमता के अनुरूप प्रतिभाग किया तथा रोजगार भी प्राप्त किया। चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि रोजगार मेले का आयोजन प्रत्येक माह किया जाता रहेंगा। रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव, आनन्द भूषण त्रिपाठी, जीतलाल मौर्य, रामसनेही, विजय बहादुर आदि उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान