लता मंगेशकर जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जौनपुर-शहर के मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा आज स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के संरक्षण में नव निर्मित लता मंगेशकर तिराहा पर भव्यता एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने लता मंगेशकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर अपनी गहन श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान उनके अनुपम स्वर, संगीत साधना तथा भारतीय कला-संस्कृति के संवर्धन में उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लता मंगेशकर जी केवल स्वर साम्राज्ञी ही नहीं थीं, बल्कि वे भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान और करोड़ों हृदयों की धड़कन थीं। उनके अमर गीत पीढ़ियों तक प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर ने डिजिटल माध्यम से जुड़कर अपने संदेश में कहा कि लता मंगेशकर जी ने अपनी साधना और सुरों की साधुता से भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे भी अपने-अपने क्षेत्र में निष्ठा, परिश्रम और उत्कृष्टता को आदर्श बनाकर आगे बढ़ें।

इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे लता मंगेशकर जी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रीय एकता के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।

प्राचार्य ने स्वयंसेवकों की इस पहल को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सेवा-भाव और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. जीवन यादव, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, अहमद अब्बास खान, राजन पांडेय, अंशुमान, सुजीत अल्तमश, अनुज, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां