सेवा भारती जौनपुर ने कन्या पूजन द्वारा किया शक्ति की आराधना


 जौनपुर। सेवा भारती जौनपुर के तत्वाधान में सेवा बस्ती मुरादगंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कन्याओं को देवी स्वरूपा  मानकर उनके चरण पखार तिलक एवं चुनरी से सुसज्जित कर पूजा अर्चना की गई।
        कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला संघचालक डॉ सुभाष सिंह, सेवा भारती विभाग अध्यक्ष डॉ तेज सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला बाल्य कार्य प्रमुख नारायण दास, नगर धर्म जागरण प्रमुख धर्मेंद्र, संयोजिका सुचिता सिंह सहित संस्था के उपस्थित लोगों ने मां भारती के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया।
       तत्पश्चात पंडित आनंद मिश्र ने विधिवत मन्त्रोंच्चार द्वारा शक्ति स्वरूपा कन्या पूजन कार्य का प्रारंभ कराया, जिसमें सभी अतिथियों, उपस्थित स्थानीय लोगों व मातृशक्तियों ने कन्याओं को माला, चुनरी, कुमकुम टीका आदि से सुसज्जित कर उन्हें भोजन कराकर बहुतायत उपहार आदि प्रदान किया।
         इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ सुभाष सिंह ने कहा की शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूप, एक नारी जीवन चक्र को प्रदर्शित करता है, इसीलिए नारी में ही सृष्टि और ब्रह्मांड की संपूर्ण शक्ति समाहित है। आज की नारी अगर अपनी शक्ति को पहचान कर सकारात्मक दिशा में प्रयास करें तो समाज और देश को अप्रतिम ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

   विभाग अध्यक्ष डॉ तेज सिंह ने सेवा बस्तियों में किये जा रहे सेवा भारती के कार्यों की सराहना की तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं समरसता स्थापित करने हेतु इसी तरह के प्रयास निरंतर किए जाने के लिए प्रेरित किया।
          कार्यक्रम का संचालन नारायण दास चौरसिया एवं उपस्थित सभी के प्रति आभार महामंत्री देवेश गुप्ता ने व्यक्त किया।
         इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयं सेविका वंदना सरकार, महिला प्रमुख स्वप्निल सिंह, शिक्षा आयाम प्रमुख अर्चना सिंह, सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, सुधीर सिंह जी, शशांक श्रीवास्तव,दीपक सिंह, रामचंद्र मधुकर, राजेश कुमार, संतोष कुमार, क्रीड़ा भारती से अजीत प्रताप सिंह, सक्षम के जिला अध्यक्ष डॉ उत्तम गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, अंकुर चौहान, बस्ती प्रमुख प्रणव, सौरभ चौहान, शिवम, रविंद्र, प्रतीक आदि सहित तमाम मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां