थाना सरायख्वाजा पुलिस ने प्राण घातक हमला करने वाले महाकाल गैंग के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार-

      जौनपुर-जिला पुलिस प्रमुख डॉ0 कौस्तुभ  द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम दिनांक-28/09/2025 को थाना सरायख्वाजा जौनपुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 480/2025 धारा 191(2),191(3),109(1),3(5) बी0एन0एस0 व मु.अ.सं. 479/2025  धारा  191(2),351(2),352,109(1),3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु राजेपुर नहर पुलिया का पास मे  आपस मे अपराध व अपराधियो के बारे मे बात चीत कर रहे थे, मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया गया कि मु0अ0सं0 479/2025 धारा 191(2),351(2),193(3),352,109(1),3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त अजय यादव पुत्र मन्नालाल यादव नि0 ग्राम कम्मौरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर अपने साथी के साथ मे मोटर साईकिल से इसी नहर की तरफ आ रहा है, मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी किया गया, कुछ देर बाद एक मो0सा0 से दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये तथा पीछे बैठा व्यक्ति हाथ मे एक लोहे का धारदार हथियार लिये दिखाई दिया जैसे ही हम पुलिस वाले उस मोटर साईकिल सवार को रोकना चाहे कि एकाएक पुलिस फोर्स को देखकर मोटर साईकिल चालक वाहन को तेजी से यूटर्न लेते हुए भागना चाहा तो पीछे बैठा व्यक्ति सड़क कर गिर गया,  अभियुक्तों द्वारा भागने की कोशिश के उपरान्त घेराबन्दी कर अजय यादव पुत्र मन्नालाल यादव नि0 ग्राम कम्मौरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को एक गडासा नुमा धारदार हथियार पाइप (लोहे का) के साथ हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। * 
            पुलिस ने   अभियुक्त से भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसका नाम दरोगा उर्फ अरविन्द बिन्द पुत्र नन्हकू बिन्द नि0 धनूपुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर बताया और सख्ती से पूछताछ पर बताया कि मैं महाकाल गैंग का सदस्य हूँ  तथा दिखाने के लिए भकुरा मोड़ पर सब्जी की दुकान चलाता हूँ जहाँ हमारे ग्रुप के साथी इकट्ठा होते है। पास मे ही शराब की दुकान है जहा पर हम लोग शराब पीकर योजना बनाकर मारपीट करते है, हमारे महाकाल गैंग में प्रमुख सदस्य प्रीतम उर्फ मुलायम,  प्रांजल यादव , अमन यादव , शिवा यादव ,अजय  यादव  ग्राम उडली  कृष्णकान्त यादव  उर्फ गोलई यादव ,राज श्रीवास्वत  उर्फ गौरव उर्फ लाला , मानवेन्द्र प्रताप सिंह , ओमकार सिंह ,  शुभम तिवारी ,राकेश यादव, सत्यम त्रिपाठी ,अरुण यादव उर्फ मोनू , अदित्य यादव, ओमप्रकाश यादव , लाला यादव , बृजेश  उर्फ बिरजू  अनुराग यादव , राजन यादव ,मोहित यादव , आदि  बहुत से सदस्य है तथा मै अपने साथियो के साथ दिनांक  17.8.25 को इटौरी बाजार मे अपने इसी हथियार से जान से मारने की नियत से मरणासन्न कर दिये, फिर उसी दिन राज गौरव श्रीवास्तव उर्फ लाला व ओमकार सिंह के कहने पर रौनक सिंह को जान से मारने की नियत से गये थे जहा पर ओमकार सिंह व राज गौरव उर्फ लाला ने गाली मारी थी। मै लाला, अजय, राजन  दरोगा व अन्य साधी मारपीट कर भाग गये थेl
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां