बेसू नदी में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी,

जौनपुर-आजमगढ़ सीमा पर घंटों चला विवाद

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के भादो पुल के नीचे रविवार शाम 4 बजे बेसू नदी में तीन मासूमों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शवों को देख चरवाहों ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन घटनास्थल जौनपुर-आजमगढ़ की सीमा पर होने से दोनों जिलों की पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर घंटों तक विवाद चलता रहा।

पटिया और साड़ी में बंधे मिले शव

नदी में मिले तीनों शव पटिया और साड़ी के टुकड़े में बंधे हुए थे, जो पुलिया के नीचे अटके मिले। मृतकों में विनीता (6) और पिंटू (2) पुत्री-पुत्र दिनेश व सनी (3) पुत्र हरेंद्र बनवासी शामिल हैं। तीनों बच्चे आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव के निवासी थे। बच्ची की नाक पर चोट के निशान और पैर की उंगलियां रस्सी से बंधी हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक शव पुल से करीब 15 मिनट की दूरी पर नग्न अवस्था में भी मिला।

बीमारी से हुई थी मौत, परिवार ने नदी में बहाया

खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बच्चों की बीमारी से मौत का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने परंपरागत तरीके से शवों को कफन में बालू और रस्सियों से बांधकर नदी में प्रवाहित किया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीमा विवाद बना बड़ी चुनौती

घटना स्थल जौनपुर और आजमगढ़ की सीमा पर होने के कारण पुलिस के बीच काफी देर तक यह तय नहीं हो पाया कि कार्रवाई किस थाने की होगी। बाद में खेतासराय पुलिस ने जांच और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी संभाली।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना बेहद दर्दनाक है। बच्चों के शवों के मिलने से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां