विद्यालय पेयरिंग/मर्जर के खिलाफ होगी आर-पार की लड़ाई: अमित सिंह


पेयरिंग/मर्जर की कार्यवाही वापस होने तक जारी रहेगा आन्दोलन
27 जून को प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजेंगे शिक्षक


जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष एवं प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अमित सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग/मर्जर के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने एवं इस आदेश को तत्काल वापस लेने के लिए आंदोलन का ऐलान किया है।
संयुक्त महामंत्री ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के पेयरिंग/मर्जर के आदेश को छात्र, शिक्षक व शिक्षा विरोधी है। पेयरिंग/मर्जर की कार्यवाही बेसिक शिक्षा विभाग के लिए एक आत्मघाती कदम सिद्ध होगा। यह शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 एवं बाल अधिकार के सर्वथा विपरीत है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित ग्रामीणांचल की बेटियां होंगी, क्योंकि आज भी गांवों अशिक्षा एवं गरीबी के कारण अभिभावक बच्चियों को पढ़ाने रुचि नहीं लेते हैं। ऐसे यदि विद्यालय गांव से दूर हो जाएगा तो सुरक्षा एवं सुविधा के अभाव में अभिभावक बेटियों को दूर दूसरे गांवों में पढ़ने के लिए भेजने से परहेज करेंगे। कतिपय विद्यालयों में छात्र संख्या कम होने पर विभागीय अधिकारियों की दोषपूर्ण ढंग से मान्यता देने की नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए परिषदीय विद्यालयों की एक किलोमीटर की परिधि में दिए गए स्कूलों की मान्यता की जांच कराकर प्रत्याहरित करने की मांग की है। वहीं बड़े पैमाने पर चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के विरुद्ध विभागीय अधिकारियों की चुप्पी पर आक्रोश व्यक्त किया है।
श्री सिंह ने कहा कि कतिपय विद्यालयों में प्रदर्शित की जा रही कम छात्र संख्या में शिक्षकों का कोई दोष नहीं है।शिक्षकों को बेवजह बदनाम किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करके बड़े पैमाने पर प्रत्येक जिले में मान्यता दी गई है जिसकी जांच कराई जानी चाहिए। विद्यालयों को बंद करना समस्या का हल नहीं है। इस मसले पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए आगामी 27 जून को प्रदेश के सभी जनपदों में दोपहर बाद एक बजे सभी जिलाध्यक्ष/मंत्री के नेतृत्व में संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। पेयरिंग/मर्जर का फैसला वापस न होने पर रणनीति तय करके बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
इसी क्रम में आगामी 27 जून को दिन में 1 बजे जौनपुर इकाई के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के माध्यम से पेयरिंग/मर्जर के खिलाफ मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
036

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां