विधायक ने विकास भवन के सभागार में बदलापुर महोत्सव मनाये जाने के संबंध में की बैठक

जौनपुर – विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा के द्वारा विकास भवन के सभागार में बदलापुर महोत्सव मनाये जाने के संबंध में बैठक की गई।
बैठक में मा0 विधायक जी के द्वारा महोत्सव के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होने विभिन्न विभागों के द्वारा शिलान्यास, उद्घाटन, स्टॉल आदि लगाने के सम्बन्ध में जानकारी ली।


  मा0 विधायक जी के द्वारा निर्देशित किया गया कि सामूहिक विवाह के संबंध में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए इसके साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों के संबंध में जानकारी प्रदान करें।
 मा0 विधायक जी के द्वारा निर्देश दिया गया कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ,इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए।
  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक के.के. पांडे, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां