परिषदीय विद्यालयों में होने वाली निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा 27 व 28 नवम्बर को शुचितापूर्ण कराने के लिये प्रशासन ने की तैयारी।

जौनपुर – जनपद जौनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय/के0जी0वी0बी0 विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा दिनांक 27 व 28 नवम्बर, 2024 को आयोजित की जायेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जनपद जौनपुर में निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा, बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय/के0जी0वी0बी0 विद्यालयों में दिनांक 27 नवम्बर, 2024 को कक्षा 01 से 03 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की एवं दिनांक 28 नवम्बर, 2024 को कक्षा 04 से 08 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की आयोजित की जायेगी। गणित एवं भाषा में अपेक्षित अधिगम स्तर प्राप्ति का मूल्याकंन, राज्य परियोजना कार्यालय, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार कराया जायेगा। सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा हेतु प्रातः 09ः30 से 11ः30 बजे तक समय निर्धारित है।
निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शुुचितापूर्वक सम्पादित कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट के रुप में तैनाती करते हुए ब्लॉकवार/सेक्टरवार आवंटन करते हुए ब्लॉक/सेक्टर में अवस्थित बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में अनुश्रवण/निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है।
निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा के दृष्टिगत अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के अवकाश रद्द कर दिये गये हैं। जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं का अवकाश स्वीकृत किया गया, उन्हें इस प्रतिबन्ध के साथ अवकाश दिया गया है कि वे दिनांक 27 व 28 नवम्बर, 2024 को होने वाली निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा में सम्मिलित होकर परीक्षा सम्पन्न कराने में सहयोग करेंगें। निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा हेतु सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे तथा निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट (नैट) परीक्षा सकुशल, नकलविहीन एवं शुचितापूर्वक सम्पादित कराएंगे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां