डीएम की अध्यक्षता विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बैठक संपन्न, जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के सन्दर्भ में बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में जनपदों मे स्थित विद्युत उत्पादन स्टेशन, पावर सबस्टेशनों, विद्युत वितरण सब स्टेशनों तथा समस्त विद्युत प्रणाली के सुचारू संचालन और सुरक्षा, अति संवदेनशील स्थानों जैसे अस्पतालों, न्यायालय आदि में विद्युत सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्ययोजना तैयार करने, कर्मचारी संगठनों से समन्वय कर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वैकल्पिक उर्जा स्त्रोतों की भी व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी हितो का सरकार पूरा संरक्षण कर रही है तथा उनके हित में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) रामअक्षयवर चौहान, ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, उप जिलाधिकारीगण और विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां