जौनपुर को एक और ट्रेन की सौगात, आसान होगी टाटानगर और अमृतसर की राह

जौनपुर वासियों के लिए टाटानगर और अमृतसर की राह जल्द आसानी होने वाली है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक कोचिंग विवेक कुमार सिन्हा ने 18103/18104 टाटानगर-अमृतसर जलियाबाग एक्सप्रेस को ठहराव देने के निर्णय का आदेश जारी किया है।
यह ट्रेन अभी वाराणसी के बाद शाहगंज, अयोध्या के रास्ते लखनऊ पहुंचती है। जौनपुर में ट्रेन कब से रुकेगी, इसकी तिथि मुकर्रर नहीं हो पाई है। यह जरूर है, दिसंबर में जलियावालाबाग एक्सप्रेस समेत महत्वपूर्ण स्थानों को जाने वाली चार अतरिक्त ट्रेनों का ठहराव जरूर शुरू हो जाएगा।

तीन जोन के रेल महाप्रबंधकों से मांगी राय

जालियावालाबाग एक्सप्रेस टाटानगर से चलकर डीडीयू, वाराणसी के रास्ते अयोध्या, लखनऊ होते मंजिल तक पहुंचती है। ट्रेन इस दौरान नार्दन रेल, पूर्व मध्य रेल और साउथ इस्टर्न रेल के सीमा क्षेत्र से होकर गुजरती है। इसलिए तीनों जोन के महाप्रबंधक और मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक (सीपीटीएम) से भी राय मांगी गई है। इसलिए भी कि ट्रेन के जौनपुर में ठहराव देने की स्थिति में पूर्व के ठहराव वाले रेलवे स्टेशनों के समय में फेरबदल करना होगा।

निर्णय को बरकरार रखने को की जाएगी निगरानी
ट्रेन का ठहराव शुरुआत में अस्थाई रूप से किया जाएगा। उसके बाद रेल अफसर ट्रेन से उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों, रिजर्व, अनरिजर्व टिकटों की संख्या पर ध्यान दिया जाएगा। रेलवे के मानक अनुरूप आंकड़े सामने आए तो रेलवे अपने निर्णय को बरकरार रखेगा।

ट्रायल बेस पर जालियावालाबाग एक्सप्रेस को रोकने की तैयारी है। यह ट्रेन वाराणसी होते हुए जौनपुर के रास्ते अयोध्या होते हुए लखनऊ फिर अमृतसर पहुंचती है। नई बात यह होगी कि इसे जौनपुर रोकने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, तिथि निर्धारित नहीं है -अर्पित गुप्ता, निदेशक कैंट रेलवे स्टेशन

जौनपुर जं0 को तीन और ट्रेनों की मिलेगी सौगात, नौ दिसंबर से जौनपुर होकर चलेंगी

11081 मुंबई (एलटीटी)-गोरखपुर एक्सप्रेस (प्रत्येक बुधवार को चलने वाली) जौनपुर में रात 11.20 बजे पहुंचकर 11.30 बजे रवाना।
11082 गोरखपुर-मुंबई (एलटीटी) एक्सप्रेस (प्रत्येक शुक्रवार चलने वाली) जौनपुर में शाम 07.40 बजे पहुंचकर 07.45 बजे रवाना।
22323 कोलकाता-गोरखपुर (शब्दभेदी) एक्सप्रेस (प्रत्येक गुरुवार चलने वाली) जौनपुर में रात 11.55 बजे पहुंचकर 12 बजे रवाना।
22324 गोरखुपर-काेलकाता (शब्दभेदी) एक्सप्रेस (प्रत्येक गुरुवार चलने वाली) जौनपुर में रात 12.05 बजे पहुंचकर 12.10 बजे रवाना।
15022 गोरखुपर-शालीमार एक्सप्रेस (प्रत्येक सोमवार चलने वाली) जौनपुर में शाम 4.10 बजे पहुंचकर 4.15 बजे रवाना।
15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस (प्रत्येक मंगलवार चलने वाली) जौनपुर में दोहपर में 01.50 बजे पहुंचकर 01.55 बजे रवाना होगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां