शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता:कृपाशंकर सिंह

तेजी बाजार बनेगी नई ब्लॉक

जौनपुर /महराजगंज – पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मैनुद्दीनपुर में आयोजित सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह एवं नवनिर्मित कक्षो के लोकार्पण के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। वह आजीवन शिक्षण का कार्य करता रहता है। यह पीएम श्री विद्यालय मॉडल विद्यालय होने के साथ जनपद व प्रदेश में अपना स्थान रखता है।जौनपुर में सबसे अधिक प्रशासनिक अधिकारी हुए हैं।

जौनपुर की पहचान प्रशासनिक अधिकारियों व तिलकधारी महाविद्यालय से हैं। यदि यहां एक केंद्रीय विश्वविद्यालय बन जाए तो निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में जौनपुर देश में अपना नाम रोशन करेगा।तेजी बाजार नया थाना बनने के बाद आप जल्द ही नया विकास खंड भी बनेगा। जब तक जौनपुर से भाजपा का कोई जनप्रतिनिधि नहीं होता तब तक मैं यहां की जनता की सेवा करता रहूंगा।
इस दौरान बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा पीएम श्री विद्यालय एक मॉडल विद्यालय के रूप में काम कर रहा है। खेल व शिक्षा के क्षेत्र में इस विद्यालय ने प्रदेश व जनपद में अपना स्थान बनाया है। जो सुविधा यहां मौजूद हैं वह शहर के किसी प्राइवेट विद्यालय में नहीं है। शिक्षा की अलख जगा कर ही जात-पात की व्यवस्था को मिटाया जा सकता है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा जौनपुर पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहा है।इस बार निपुण आकलन में पूरे प्रदेश में जौनपुर पहले स्थान पर आया।जिले के 1757 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं।अध्यापकों के आकलन के द्वारा ही समाज का आकलन किया जाता है कि यह समाज कैसा होगा। ऐसे में अध्यापन पेशा अन्य पेशों से अलग है। इस दौरान 36 वर्ष सेवा के बाद रिटायर हो रही विद्यालय के प्रधानाध्यापिका किरण सिंह को पूर्व गृह राज्यमंत्री मंत्री एवं विधायक द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व आईपीएस अधिकारी राम मोहन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा, विन्ध्वासिनी उपाध्याय,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित सिंह,डा. मनीष सिंह, राजेश सिंह,शैलेंद्र मोहन सिंह,सिद्धार्थ सिंह, सुनील सिंह ,आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव पूजन पाण्डेय द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां