शिक्षा एक सतत और सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया: कृपाशंकर सिंह

जौनपुर- शिक्षा एक सतत और सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया है जिसमें कर्म करते रहने से अधिकार स्वतः प्राप्त होते है उक्त बातें पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने रामआधार सिंह इंटर कालेज बैजारामपुर के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने कहाकि यह विद्यालय बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है यही कारण है कि यहां पढ़ रहे बच्चों में प्रत्येक वर्ष कोई न कोई जिला व प्रदेश लेबल पर टाॅप करता है। भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने कहाकि इस विद्यालय का उद्देश्य छात्र-छात्राओ को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है, तभी विद्यालय के बच्चे हर वर्ष एक विशेष स्थान बनाये रखते हैं। इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह फंटू, श्यामराज सिंह, अखिलेश सिंह, धर्मेन्द्र, सत्यम सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अतिथियों का आभार प्रबंधक विनोद सिंह ने व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गोमती नदी के विजयीपुर घाट पर बनेगा पीपा पूल

    जफराबाद जौनपुर- स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय की पहल गोमती नदी के राजेपुर त्रिमुहानी (रामेश्वर घाट) से विजयीपुर घाट के बीच…

    Continue reading
    बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर- जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोमती नदी के विजयीपुर घाट पर बनेगा पीपा पूल

    बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

    चौकियां धामः बासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

    संघर्ष से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है- प्रो. समर बहादुर सिंह

    कृपाशंकर सिंह के प्रयास से श्री नारायण दिव्य धाम मंदिर के विकास हेतु दो करोड़ रुपये स्वीकृत

    14 मार्च 2026 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन