शीतला चौकियां धाम तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब


चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में आयोजित तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव के दूसरे दिन भक्तों का सैलाब उमड़ा। माता रानी के दर्शन—पूजन के लिये भक्तों की लम्बी कतार देर शाम तक लगी रही। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर के महंत विवेकानंद पण्डा ने माता रानी का भव्य आरती—पूजन किया। मन्दिर गर्भ गृह में भव्य श्रृंगार सजावट के दौरान दर्शनार्थी गर्भ के बाहर से दर्शन पूजन करते नजर आये। मां शीतला के दरबार को भव्य सुन्दर रूप से सजकर तैयार है जहां विभिन्न प्रकार के रंग—बिरंगे एवं सुगन्धित फूलों से गर्भ गृह की सजावट करके छप्पन भोग प्रसाद लगाया गया। हवन पूजन के मुख्य यजमान सतीश तिवारी, पत्नी आंचल तिवारी सहयोगी ब्राम्हण परिवार द्वारा किया जा रहा है। हवन कुण्ड के समीप आचार्य अजय मिश्रा के नेतृत्व में सहयोगी ब्राह्मणों द्वारा 3 दिनों तक वैदिक मंत्रों के साथ मां दुर्गा सप्तसती पाठ हवन पूजन शुक्रवार की सुबह दूसरे दिन रिनन्तर किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता आशीष माली ने बताया कि इस बार पूर्वांचल के जाने—माने प्रसिद्ध कलाकार, भजन गायक आदि का आगमन श्रृंगार महोत्सव के मंच पर हुआ। जनपदवासियों से अपील है कि 25 जनवरी को लोग श्रृंगार महोत्सव अवश्य पधारें। वहीं मन्दिर के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं काली माता मंदिर को भी सजाया गया है। सुरक्षा के दृष्टि से अग्निशमन यंत्र मंदिर में लगाया गया हैं। साथ ही पुलिस चौकी चौकियां प्रभारी निखिलेश तिवारी अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां