टी.डी.पी.जी. कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष,पूर्व ब्लॉक प्रमुख,व समाजसेवी की आज मनाई गई 29 वी पुण्यतिथि


छात्र नेता के युवा चिकित्सक पुत्रद्वय ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया भव्य आयोजन,जरूरतमंदो को बाटे गए कम्बल
जौनपुर-जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर कस्बे मे स्थित शहीद स्थल पर टी.डी. पी.जी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश नाथ दुबे एवं अमीन बांके लाल तिवारी की 29वीं पुण्यतिथि पर परिजनों समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने श्रद्धांजलि देकर याद किया।

इस मौके पर आयोजक छात्रनेता के युवा चिकित्सक पुत्रद्वय डा.आनन्द सिंह व डा.आलोक सिंह द्वारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया । नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर जांच करवाने के बाद नि:शुल्क दवा लिया।

टीडी पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश नाथ दुबे एवं समाजसेवी बांके लाल तिवारी की 24 जनवरी 1996 को सरेआम बेखौफ कुख्यात बदमाशो ने 4-पहिया वाहन पर सवार होकर अत्याधुनिक हथियार एक-47 से निर्ममतापूर्वक ताबडतोड गोलिया बरसाकर मौके पर मौत के घाट उतार दिया था । इस जघन्य हत्या का आरोप,माफियाडान मुन्ना बजरंगी पर लगा था।

यह घटना पूरे उत्तर प्रदेश को हिला कर रख दिया था क्योंकि ए0के0-47 का नाम इसी घटना से जाना जाने लगा।

होनहार प्रवृत्ति व साफ सुथरी छवि के राजकुमार सिंह एवं कैलाश नाथ दुबे के राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण क्षेत्र के विकास में उनका बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना,अपरोक्ष रूप से उनके राजनैतिक विरोधियो को काटे की तरह चुभने लगा, उनकी उभरती छबि ही उनकी हत्या का मुख्य कारण बना था।

बता दे की अमीन समाजसेवी बांकेलाल तिवारी उन दोनों के गहरे मित्र थे और मौके पर मौजूद रहने के कारण वे भी मारे गए।

टीडी पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश नाथ दुबे एवं समाजसेवी बांके लाल तिवारी की मौत के बाद उनके विकास के कारवां को उनके बड़े भ्राता,समाजसेवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवराम सिंह “भोले” ने सम्भाला,और उनकी याद मे हर वर्ष जमालापुर कस्बा स्थित शहीद स्थल पर पूण्य तिथि मनाकर तीनों सपूतों को जीवंत रखने का काम करते चले आ रहे हैं।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां