15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया

जौनपुर – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया
                 इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग ,जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ भी दिलाया गया।


               इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर वयस्क मताधिकार के आधार पर भारत के सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त है। भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु यह आवश्यक है कि मतदान के दौरान समस्त नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना योगदान अवश्य दें। उन्होने कहा कि मतदान के दौरान सभी अपने मत का प्रयोग निष्पक्ष और बिना प्रलोभन के अवश्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके कार्यक्राल के दौरान निर्वाचन से सम्बधित जो भी दायित्व सौपे गये उन्होने इसका शत प्रतिशत निर्वहन किया और इसके लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन पर्यन्त निर्वाचन प्रक्रिया में अपना योगदान देने के लिए वे तत्पर है।


                अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उपजिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट,नगर मजिस्ट्रेट इन्द नन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
            इसी क्रम में विकास भवन के सभागार में भी जिला विकास अधिकारी, पी.डी, डी.सी एन.आर.एल.एम.,डी.सी. मनरेगा की उपस्थिति में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गयी।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न