
जौनपुर– नगर के होटल रिवर व्यू में जौनपुर प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्व.कपिल देव मौर्य के प्रथम पुण्य तिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डॉ के पी यादव (वरिष्ठ सर्जन ) के द्वारा किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि स्व कपिल देव बाहर से जितने सक्त अंदर से उतने ही कोमल हृदय के व्यक्ति थे ,वो राह चलते पीड़ित लोगो की मदत करते थे उनका असमय हम लोगो को छोड़ कर जाना बहुत ही विचलित करता है।इसी क्रम में प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह ने कहा कि स्व कपिल देव मौर्य जी हम लोगो के अध्यक्ष के अलावा हमारे पारिवारिक गारजियन भी थे,जो लोगो का सही ग़लत का मार्ग दर्शन भी करते रहते थे ।श्रंद्धांजलि सभा को फूल चंद भारती,अचल हरि मूर्ति ,सहित तमाम लोगो ने संबोधित किया ।
कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,पत्रकार वीरेन्द्र सिंह ,लक्ष्मी नारायण यादव ,कैलाश मौर्य ,केशू यादव ,ओ पी यादव ,मनोज मौर्य ,एस एन यादव , सादिक सहित तमाम रिवर व्यू क्लब के सदस्य उपस्थित रहे ।


