सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिये निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर की गई सुरक्षात्मक कार्यवाही यथा जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग, जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर की मरम्मत, यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने रेस्टोरेशन कार्य आदि की समीक्षा करते हुये सेंट पैट्रिक स्कूल से पंचहटिया तक पैचिंग कार्य, मड़ियाहूं-भदोही मार्ग के निर्माण प्रगति की समीक्षा किया। साथ ही निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में आने वाले समस्त अवरोधों के सन्दर्भ में कृत कार्यवाही की जाय।

पॉलिटेक्निक चौराहे पर सड़क टूटी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि वाहनों की फिटनेस जांच समय—समय पर की जाय तथा वाहन चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाय और सड़क सुरक्षा तथा यातायात जागरुकता के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरुक किया जाय। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
005

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान