सद्भावना मंच ने भूतपूर्व सैनिकों का किया सम्मान


वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर रिटायर्ड मिलिट्री मैन को किया सम्मानित
जौनपुर। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में शनिवार को सद्भावना मंच और भाजपा नेताओं द्वारा रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का सम्मान समारोह किया गया। भाजपा नेताओं ने भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जहां कहा गया कि पूर्व सैनिकों ने न केवल अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, बल्कि अपने सैन्य अनुभवों को भी साझा किया। इस दौरान सैनिकों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के साहस, रणनीति और समर्पण का प्रतीक है। इस अभियान में सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और वीरता का परिचय देते हुए मिशन को सफल बनाया।


भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में रोहित सिंह भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, डॉ कमलेश निषाद, सुरेश अस्थाना, आलोक गुप्ता, डॉ अजय सिंह, विनय सिंह, आशीष सिंह, निखिल सिंह, शरद शुक्ला, प्रमोद सिंह, शुभम तिवारी, रजत सिंह आदि ने रिटायर्ड मिलिट्री मैन डॉ राजेश कुमार, केके सिंह, बीएन दूबे, कैप्टन अजीत पांडेय, बलराम सिंह, देवेंद्र सिंह, केके दूबे, लाल बहादुर यादव, लालचंद्र मौर्य, तेज सिंह, राकेश सिंह, बनारसी यादव, राज बहादुर पाल, अनिल सिंह, अशोक कुमार, पन्ना लाल को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


इस मौके पर बोलते हुये कई नेताओं ने हाल ही में सैनिकों के खिलाफ प्रयोग किये गये जातिसूचक शब्दों की निन्दा करते हुये कहा कि “सैनिकों” की कोई जाति या धर्म नहीं होता।

वे केवल भारत माता के सच्चे सेवक होते हैं और उनके सम्मान से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”


वहीं पूर्व सैनिकों ने भी एक स्वर में कहा कि युद्धभूमि में किसी की जाति नहीं देखी जाती, वहां केवल देश के प्रति समर्पण मायने रखता है। उन्होंने अपील किया कि सेना का राजनीतिकरण न किया जाय और सैनिकों को जातिगत चश्मे से न देखा जाय।

अन्त में भारत माता के जयकारों के बीच उपस्थित जनसमूह ने पूर्व सैनिकों के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न