सर्पदंश से बुझ गया घर का इकलौता चिरागधान की मेढ़ से होकर दुकान जा रहा था मृतक


केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचवर दिल्ला का पूरा गांव में बुधवार की शाम को सर्पदंस से 11 वर्षीय नाबालिक की मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय यादव पुत्र अनिल यादव 11 वर्ष घर के पीछे लगे धान की मेढ़ पकड़कर दुकान पर सामान लेने जा रहा था कि अचानक उसके पैर में सर्प काट लिया। घबराहट महसूस होने पर वह परिजनों को बताया। अभय की बात को सुन परिजन घबरा गए और आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख परिजन गाजीपुर अमवा सत्ती माई ले जाते समय रास्ते में ही अभय ने दम तोड़ दिया।

जिसके बाद परिजन मृतक को घर वापस लाकर अंत्येष्टि के लिए सिहौली घाट पर ले गये। घाट पर पहुंचे ही किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आवश्यक कार्यवाही में जुटी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिझवारा गाँव के इंडियन पब्लिक स्कूल में कक्षा छ में पढ़ता था। एक भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। मौत की खबर से पूरा गाँव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान