सेना के शौर्य के आगे नतमस्तक है पूरा देश : कृपाशंकर सिंह

लंका दहन हो चुका रावण का वध है बाकी



जौनपुर। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को इस घटना की भनक तक नहीं लगी और आज पूरा देश इन सैनिकों के प्रति नतमस्तक है। उक्त बातें महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं विगत लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे कृपा शंकर सिंह ने नगर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किया। उन्होंने उक्त अभियान में भागीदारी करने वाली दोनों महिला सैन्य अधिकारियों के शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे यहां का इतिहास देखा जाए तो बेटियां कभी शालीनता की मूर्ति के रूप में सीता होती हैं तो कभी पालन पोषण करने वाली अन्नपूर्णा देवी होती हैं परंतु आसुरी शक्तियों का दमन करना होता है तो वह रौद्र रूप धारण करके महाकाली बन जाती हैं। पूर्व गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम के पिता ने कहा की लंका दहन तो हो चुका है किंतु अभी रावण का वध होना बाकी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जौनपुर और देश का आक्रोश चरम पर था। जौनपुर में क्षेम जी की प्रतिमा के पास से कैंडल मार्च निकाला गया था जगह-जगह आतंकवाद के विरोध में जनता मुखर हो रही थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से कहा था कि आतंकवादियों को जो सजा मिलेगी उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने आगे की रणनीति तय की और आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए। जल थल और नभ सेवा के अध्यक्षों के नेतृत्व में भारतीय सेवा ने अपना पराक्रम दिखाया इसके लिए देश को इन सपूतों पर गर्व है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह श्याम राज सिंह राम मोहन सिंह रविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां