सेवा ही परोपकार का सही माध्यम: ज्ञान प्रकाश सिंह

श्रीमती अमरवती श्रीनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट ने राशन वितरण किया

जौनपुर। समर्पण के साथ सेवा ही परोपकार का सही माध्यम है। धर्म में सेवा का भाव होना ही हमें जन सेवा की प्रेरणा देता है। यह बातें समाजसेवी एवं भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहीं। वह मंगलवार को जौनपुर नगर के सुंदरनगर मोहल्ले में जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती अमरवती श्रीनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया था। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ भी करने की प्रेरणा हमें ईश्वर की शक्तियों से मिलती है। इस अवसर पर पुनीत जेठ मास के अंतिम मंगलवार के महत्व की चर्चा करते हुए कार्यक्रम में आये सभी लोगों को बधाई भी प्रेषित किया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के द्वारा पूर्व में किए गए सामाजिक कार्यों कोरोना काल में राशन व भोजन वितरण लीलावती नेत्र हॉस्पिटल का जीर्णोद्धार जिला अस्पताल में अनेक जनसुविधाओं को उपलब्ध कराने कमजोर वर्गों के विवाह में सहायता देने की सराहना करते हुए उपस्थित जनों ने श्री ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकार मधुकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन रामकृष्ण दुबे बबलू ने किया। अंत में आयोजक शिवा सिंह ने आभार ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ट्रस्ट ने सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर रमेश सिंह रामा, सुनील सिंह ,सुनील यादव, शैलेंद्र सोनकर, आलोक तिवारी,मयंक नारायण ,अमित सिंह डब्बू, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान