सैदनपुर में हो रहे ई-खसरा पड़ताल के कार्य का डीएम ने किया आकस्मिक निरिक्षण

जौनपुर 29 सितंबर 2024 (सू0वि0)- माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में तथा मा० मुख्य सचिव एवं मा० अध्यक्ष राजस्व परिषद के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा रविवार को तहसील के अधिकारियों के साथ तहसील सदर के ग्राम सैदनपुर में हो रहे ई-खसरा के कार्य का आकस्मिक निरिक्षण किया गया।


इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान सभाजीत यादव, राज बहादुर यादव तथा अन्य ग्रामवासियों से वार्ता कर फसल के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें इस योजना के महत्त्व तथा लाभ के विषय में अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने ई-खसरा पड़ताल से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ई-खसरा में उत्कृष्ट कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य हेतु सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समस्त लेखपाल, कृषि अधिकारी, उप जिला अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, कृषि विभाग की टीम को शासन की मंशा के अनुरूप प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान